Exclusive: पापा मेरी ताकत थे, हैं और हमेशा रहेंगे : माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पिता का देहांत शुक्रवार को हो गया। हर पिता अपनी बेटी का आदर्श होता है, हर लड़की अपने पति में अपने पिता का अक्स खोजने की कोशिश करती है। क्योंकि पिता ही अपनी बेटी को सुरक्षा और प्यार दे सकता है वो भी बिना किसी स्वार्थ के। इसलिए मेरे पापा भी मेरी ताकत और प्रेरणा है।
यह कहना हैृ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का। जिन्होंने यह बात डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 4 के मंच पर कहा था जब प्रतियोगियों को फैमिली थीम दी गयी थी।
खैर आज माधुरी दीक्षित की ताकत उनसे काफी दूर चली गयी है लेकिन वह हमेशा उनके साथ उनके हर कदम में उनके साथ होंगे। यही कहना है माधुरी के फैंस का, जो माधुरी के लिए अपनी भावनाओं को ट्विटर पर व्यक्त कर रहे हैं।
गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित के पिता शंकर आर. दीक्षित का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। माधुरी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "हम उनकी कमी महसूस करेंगे लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जी। हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने ऐसे समय में हमें अपनी सांत्वनाएं भेजीं और प्रार्थनाएं कीं।" ओशिवाडा के शवदाहगृह में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ।
माधुरी इस सीजन में भी कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. को जज कर रही हैं। रविवार को इस शो का फाइनल होना है लेकिन अकस्मात अपने पिता के निधन हो जाने से माधुरी अब ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं हो पायेंगी इसलिए अब शायद उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा लेंगी। फिलहाल अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












