अभी भी मम्मी गर्ल है बेबी सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी। फिल्म तो जबरदस्त हिट हुई और सोनाक्षी ने एक ही फिल्म से टॉप पोजिशन पा ली जिसके कारण लोग उन्हें भावी सुपर स्टार क्वीन कहने लगे जिसकी वजह से सोनाक्षी सिन्हा को काफी बड़ी फिल्में मिलने लगी लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अभी भी अपने मां-बाप की लाडली बेटी हैं इसलिए उन्होंने अच्छी फिल्में साइन की क्योंकि उनके मम्मी-पापा उनके फैसले लेते हैं।
यह बात खुद सोनाक्षी ने एक प्रोग्राम में बतायी है। सोनाक्षी कहती हैं कि मां-बाप के संरक्षण मे रहने वाले बच्चे के साथ कभी भी कुछ गड़बड़ नहीं होता है, इसलिए मैं अपने फैसले में अपने मम्मी को जरूर शामिल करती हूं। मेरी मम्मी ही मेरी ही बहुत बडी़ आलोचक हैं।वो मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं। मेरी हर हरकत पर मेरी मां की नजर होती है। मां ही मुझे बताती हैं कि मुझ पर क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं, मैंने फिल्म में कैसी एक्टिंग की है यह सब मुझे मेरी मां पूनम सिन्हा से ही पता चलता है इसलिए मैं उनके निर्देशों को बड़ी गंभीरता से फॉलो करती हूं।
आपको बताते चले कि इन दिनों सोनाक्षी फिल्म दबंग 2 के प्रमोशन में लगी हुई हैं जिसमें एक बार फिर से वह, सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अरबाज खान हैं। फिल्म के प्रोमो के देखकर लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और सलमान के इस बार कई रोमांटिक सीन हैं फिल्म में। एक गाने में तो वो सलमान को किस करते दिख रही हैं तो एक गाने में वो सलमान को अपनी बांहों में ली हुई हैं।

Click it and Unblock the Notifications












