सोनाक्षी के लिए पूनम क्यों है खास?
लेडी शॉटगन यानी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 2 को लेकर खासी चर्चा में हैं। इसके लिए वो हर जगह प्रमोशन इवेंट में देखी जा रही हैं। ऐसे ही एक प्रोग्राम में फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी आलोचक तो उनकी मां पूनम सिन्हा है।मेरी हर हरकत पर मेरी मां की नजर होती है। मां ही मुझे बताती हैं कि मुझ पर क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं, मैंने फिल्म में कैसी एक्टिंग की है यह सब मुझे मेरी मां पूनम सिन्हा से ही पता चलता है इसलिए मैं उनके निर्देशों को बड़ी गंभीरता से फॉलो करती हूं। यही नहीं सोनाक्षी ने कहा कि वो फिल्में साइन करने से पहले अपने मम्मी-पापा से जरूर पूछती हूं क्योंकि वो दोनों अनुभवी है और मुझे सही सलाह देते हैं।
वैसे सोनाक्षी हमेशा लोगों को यही बताती रहती हैं कि वो पूनम सिन्हा के बेहद करीब हैं, पूनम ही उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। कहीं इसके पीछे कारण यह तो नहीं क्योंकि सोनाक्षी के बारे में अक्सर कुछ और बातें होती है मसलन की वो पूनम की बेटी नहीं बल्कि उनके पापा शत्रुघन सिन्हा की किसी जमाने में तथाकथित गर्लफ्रेंड रह चुकी रीना रॉय की बेटी हैं। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा की काया बिल्कुल रीना रॉय जैसी है। खैर यह तो एक भारी सस्पेंस हैं जिस पर से पर्दा कभी उठेगा भी की नहीं, कहा नहीं जा सकता है।
फिलहाल आपको बताते चले कि दबंग 2 में एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अरबाज खान हैं।

Click it and Unblock the Notifications












