हद है..मेरी लाइफ तो जैसे रियलिटी शो हो गयी है: रणबीर कपूर

बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर वैसे तो काफी मस्त-मौला हैं लेकिन इन दिनों वो काफी खफा-खफा चल रहे हैं, वजह हैं उनके बारे में फैली अफवाएं।

रणबीर ने कहा कि मैं अपने बारे में रोज एक नई कहानी सुनता हूं जिसकी वजह से मेरे मां-बाप को काफी शर्मिंदा होना पड़ता है जो कि मेरे लिए काफी दुखद होता है। कभी-कभी तो लगता है कि जैसे मेरी लाइफ एक रियलिटी शो बनकर रह गयी है।

रणबीर ने मुंबई में सोमवार को हीरो माइस्ट्रो कार्यक्रम के मौके पर कहा, "ऐसी बहुत सी कहानियां हैं कि मैं अपने मां-बाप को छोड़ रहा हूं, मेरे पिता ने मुझे घर से दफा हो जाने के लिए कहा है और भी कई..इसलिए मुझे वास्तव में बुरा लगता है कि मेरी जिंदगी एक रियलिटी शो बन गई है।"

अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर ने कहा, "मेरे माता-पिता बुजुर्ग हैं और मैं नहीं चाहता कि वह मेरे बारे में ऐसी बातें पढ़ें क्योंकि उनके लिए यह शर्मनाक है।"

हाल में ऐसी अफवाहें थीं कि रणबीर अपने माता-पिता का घर छोड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा, "मैं जिस घर में रहता हूं, उसका पुनर्निमाण चल रहा है और जब ऐसा होता है तो घर में रह रहे लोगों को घर खाली करना पड़ता है।"

गौरतलब है कि इन दिनों रणबीर कपूर के बारे में अफवाएं उड़ी हुई हैं कि वो और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बीच में अफेयर चल रहा है लेकिन दोनों ही अभी शादी के मूड में नहीं हैं।

इसलिए रणबीर कपूर और कैटरीना ने लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला किया है, जिसकी वजह से रणबीर के डैडी ऋषि कपूर उनसे काफी नाराज चल रहे हैं, इसलिए रणबीर ने अलग फ्लैट ले लिया हैं जहां वो कैटरीना के साथ रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X