Pics: लिव इन कपल्स लिस्ट में शामिल रणबीर-कैटरीना?
बॉलीवुड प्रेमियों के लिए वो खबर एकदम से चौंकाने वाली है जिसमें कहा गया है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लिव इन रिलेशन में रहने का मन बना रहे हैं। इसलिए रणबीर कपूर आजकल बांद्रा-जुहू के बीच घर ढूंढ़ रहे हैं। ऐसा वो कैटरीना कैफ के ही कहने पर कर रहे हैं क्योंकि कैटरीना कैफ अभी शादी के मूड में नहीं हैं लेकिन वो रणबीर को छोड़ना भी नहीं चाह रही हैं इसलिए दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है।
भले ही कैटरीना के लिए यह सब बहुत आसान हो लेकिन रणबीर कपूर और उनके परिवार के लिए यह सब इतना आसान नहीं हैं। मां नीतू के ला़डले कहे जाने वाले रणबीर कपूर हर जगह अपनी मम्मी के ही साथ नजर आते हैं और वो जिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं उसकी भी हिंदी सिनेमा में एक इज्जत हैं। खुद उनके मम्मी-पापा ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के आदर्श और लविंग कपल कहे जाते हैं ऐेसे में उनके बेटे की ओर से उठाये जाना वाला यह कदम जितना उनके फैंस के लिए शॉकिंग हैं उससे कहीं ज्यादा उनके मम्मी-पापा और उनकी फैमिली के लिए भी शॉकिंग है।
खैर देखते हैं इन खबरों में कितनी सच्चाई है लेकिन अगर रणबीर-कैटरीना लिव इन रिेलेशन वाला कदम उठाते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे इसी तरह साथ-साथ रह रहे हैं और आपस में काफी खुश हैं।
आईये डालते हैं एक नजर लिव इन कप्लस पर..


Click it and Unblock the Notifications











