Mind It: बोली हुमा..चूम्मा देने का मतलब अंगप्रदर्शन नहीं होता

हुमा कुरैशी ने चंद फिल्मों के जरिये ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली हैं। वैसे तो हुमा ना तो छरहरी काया की मालकिन हैं और ना ही बेहतरीन डांसर, बावजूद इसके उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों को आकर्षित किया है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर डेढ़ इश्कियां तक में हुमा ने अपनी बोल्डनेस का भी परिचय दिया है। जिसके बारे में हुमा ने कहा कि उन्होंने आज तक जो किया है वो फिल्म की कहानी की मांग थी।

किसिंग सीन और इंटिमेट सींस को अंगप्रदर्शन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए

इसलिेए पर्दे पर मेरे किसिंग सीन और इंटिमेट सींस को अंगप्रदर्शन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इसलिए मेरे निभाये गये किरदारों को एक्सपोजर नहीं कहना चाहिए। हुमा ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लोग भी आज इस तरह से सोचते हैं क्योंकि आज लोगों की सोच काफी बदल चुकी है।

काल्कि-अनुराग और हुमा जैसे और भी है कई विवादित जोड़े

मालूम हो कि इससे पहले हुमा को जब उनके मोटे फीगर के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा था, तो भी हुमा ने काफी तल्ख बातें की थीं। हुमा ने कहा था कि वह अपने करियर और अपने फीगर से काफी खुश और संतुष्ट हैं, उन्हें उनके अभिनय के दम पर अच्छे सितारों और बैनर के साथ काम करने को मिल रहा है यही बहुत है उनके लिेए।

हुमा ने कहा था कि आजकल लड़कियां साइज जीरो के लिए ललायित रहती हैं जिसके चक्कर में वह अपना चार्म खो रही हैं, मैं उन लोगों में से नहीं हूं।

मुझे बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर काम मिल रहा है ना कि शरीर के दम पर इसलिए मैं कभी भी अपने आप को जीरो साइज में बदलने की नहीं सोचती। हालांकि अपनी भारी-भरकम कद-काठी के लिए हुमा हमेशा आलोचनाओं के घेरे में आ जाती है।

यहां आपको यह भी बताते चले कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर डेढ़ इश्कियां तक के सफर में हुमा ने जमकर लिपलॉक और किसिंग सींस दिये हैं। जिसके लिए कई बार उनके नाम पर काफी विवाद भी हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X