काल्कि-अनुराग और हुमा जैसे और भी है कई विवादित जोड़े
अपेन निजी रिश्ते की कड़वाहट की वजह से चर्चा में आयी अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने पहली बार मुंह खोलते हुए कहा कि उनके और उनके पति अनुराग कश्यप के बीच के झगड़े की वजह हुमा कुरैशी नहीं है। हुमा की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के प्रीमयर में पहुंच कर काल्कि ने सारी अफवाओं पर ताला लगा दिया। काल्कि ने इस बारे में ट्विट भी किया था कि उनके और अनुराग के तलाक का हुमा से कोई लेना-देना नहीं है। जो कुछ हुआ है या होने जा रहा है उसकी वजह मैं और अनुराग हैं ना कि तीसरी औरत।
गौरतलब है कि नवंबर 2013 से ही काल्कि कोचलीन और अनुराग कश्यप अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि तब अनुराग ने एक नोट लिखकर बयान जारी किया था कि मैं और कल्कि एक दूसरे को वक़्त देना चाह रहे हैं और इसके लिए हम अलग रह रहे हैं. हमारे वैवाहिक जीवन में कुछ मसले हैं और हम उन्हें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, हम तलाक कतई नहीं ले रहे हैं।हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी निजता का सम्मान करे और कोई इशू ना बनाये।
मालूम हो कि अप्रैल 2011 में ही अनुराग और काल्कि का प्रेमविवाह हुआ था। दोनों ने ऊंटी में शादी की थी। हालांकि काल्कि अनुराग की दूसरी पत्नी हैं जबकि काल्कि की यह पहली शादी है। दोनों ने काफी समय साथ बिताने के बाद ही शादी का फैसला किया था। दोनों ने परिवार औऱ करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी की थी जिसके बाद एक शानदार रिसेप्शन मुंबई में किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए थे।
अनुराग कश्यप की पहली शादी की टूटने की वजह काल्कि से उनका प्रेम संबंध ही था। वह इससे पहले कॉलेज के दिनों की उनकी साथी आरती से विवाह कर चुके थे और उनकी एक बेटी आलिया भी है। आपको बता दें कि काल्की ने कश्यप की 'देव डी' (2009) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। हालांकि काल्कि और अनुराग के बीच के झगड़े की वजह साफ नहीं है लेकिन फिल्मी गलियारों में एक चर्चा गर्म थी कि दोनों के बीच के झगडे की वजह हुमा कुरैशी हैं जिन पर इन दिनों अनुराग काफी मेहरबान हैं लेकिन काल्कि के ट्विट ने हुमा को इन अफवाओं से आजाद कर दिया है।
काल्कि-अनुराग की तरह बॉलीवुड में और भी जोडे हैं जिनकी लाइफ में किसी तीसरे की वजह से तूफान मच गया था, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया, नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये खुद ब खुद पता चल जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











