'हीरोपंती' के बाद लोग मुझे पापा से कंपेयर नहीं कर रहे: टाइगर श्रॉफ
लेकिन टाइगर को इस बात का संतोष है कि फिल्म देखने के बाद अब लोग उनकी तुलना उनके पापा जैकी से नहीं कर रहे हैं क्योंकि फिल्म के रिलीज होने से पहले उन्हें लोग जैकी का डुप्लीकेट कह रहे थे।
टाइगर ने कहा कि किसी को नहीं पता होता कि दर्शक क्या पसंद करेंगे और क्या नहीं? मुझे खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। बतौर अभिनेता मेरे पिता में एक्स फैक्टर (विशेष प्रतिभा) है। मेरे साथ ऐसा नहीं है, मैं बस मेहनत कर सकता हूं और अच्छे की उम्मीद कर सकता हूं।
गौरतलब है कि फिल्म 'हीरोपंती' ने अब तक 21 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को तो नहीं लोग टाइगर को पंसद कर रहे हैं। टाइगर मे संवाद अदायगी छोड़कर एक्शन और डांस का जबरदस्त मिश्रण हैं। इसलिए समीक्षकों को लगता है कि टाइगर पर अगर मेहनत की जाये तो वो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं।
फिल्म 'हीरोपंती' से कृति शेनन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है लेकिन टाइगर के आगे उनकी बातें ही नहीं हो रही हैं। फिलहाल फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक शब्बीर खान दोनों फिल्म की कमाई और रफ्तार से खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications
