..................... Heropanti Movie review - Hindi Filmibeat

हीरोपंती फिल्म रिव्यू- हर किसी को आती नहीं इसकी जाती नहीं

स्टार- 3
निर्माता- अहमद खानो
निर्देशक- सबीर खान
कलाकार- टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, प्रकाश राज
संगीत- साजिद वाजिद

हीरोपंती के प्रमोशनल डायलॉग को याद करें तो आपको फिल्म का पूरा सार इसी एक डायलॉग में मिल जाएगा। जी हां हमारा कहने का मतलब है कि यूं तो हर किसी को एक्टिगं आती नहीं लेकिन टाइगर की एक्टिंगीरी जाती नहीं। पूरी फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि लोग तो उनके दीवाने हो गये हैं। भले ही अपने पिता जैकी श्रॉफ से कंपेयर किये जाने के चलते टाइगर को अपनी परफॉर्मेंस को लेकर थोड़ी नेगेटिविटी भी झेलनी पड़ रही है लेकिन इसके बावजूद अगर वो जैकी से 20 नहीं तो उनके ज्यादा पीछे भी नहीं हैं। कृति ने भी टाइगर का काफी बेहतर तरीके से साथ दिया है। तो आइये जानते हैं कि हीरोपंती में टाइगर और कृति ने कितना दम दिखाया है।

कहानी- हीरोपंती की कहानी की बात करें तो कहानी कुछ खास नहीं है। फिल्म की कहानी तेलुगू फिल्म परुगु और जैकी भगनानी की रंगरेज से काफी मिलती जुलती है। ये कहानी है चौधरी (प्रकाश राज) की जिसकी दो बेटिया हैं जिन्हें वो बेहद प्यार करता है। रेनू (संदीपा धार) और डिंपी (कृति सेनन) ये दोनों चौधरी की बेटियां हैं। रेनू अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश करती है लेकिन चौधरी उसे पकड़ लेता है और उसपर पाबंदियां लगा देता है। उसके सभी दोस्तों पर भी नज़र रखता है। किसी को नहीं पता होता कि आखिर ये लोग कहां रह रहे हैं।

लेकिन वहीं बबलू (टाइगर श्रॉफ) को इनके बारे में पूरी जानकारी है, ये कहां रहते हैं कहां आते जाते हैं सबकुछ उसे पता होता है। अब ये बबलू का क्या मकसद है और वो चौधरी परिवार से कैसे जुड़ा हुआ है ये जानने के लिए तो आपको हीरोपंती देखनी होगी। लेकिन इतना तो जरुर बता दें कि फिल्म में बबलू को डिंपी से प्यार हो जाता है और इस प्यार में पड़ने के बाद आगे की कहानी और भी रोमांचक हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X