बोला बेटा ..वक्त के आगे की सोच के मालिक हैं बोनी कपूर
अर्जुन ने कहा, "मिस्टर इंडिया' स्पेशल इफेक्टस और भावनाओं, विज्ञान-फंतासी और पारिवारिक फिल्म की एकजुटता का निचोड़ है। मुझे लगता है कि मेरे पिता ने 'मिस्टर इंडिया' में जिस तरह के विजुअल इफेक्ट्स डाले, उससे साफ है कि वह अपने समय से आगे हैं।"
आलिया-अर्जुन या सोनाक्षी-अर्जुन..किसके 'किस' में ज्यादा दम?
अपने पापा के कसीदे पढ़ते हुए अर्जुन ने कहा कि एक रचनात्मक इंसान होने के नाते, मेरी इच्छा होगी कि मैं इसमें शामिल रहा होता। मुझे गर्व है कि मेरे पिता वह शख्स हैं, जिसने इसे बनाया।"
उन्होंने 'तेवर' को एक ठेठ मसाला फिल्म बताया और कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करने का लुत्फ उठा रहे हैं।तेवर फिल्म अर्जुन कपूर के लिए बहुत ही स्पेशल है।
अर्जुन का कहना है कि आप जब भी अपने पिता के साथ काम करते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही स्पेशल होता है। उस समय आप अपनी तरफ से कुछ शर्तें नहीं रखते क्योंकि आपको पता है कि आपके पिता आपके लिए बेस्ट ही सोचेंगे और आपके टैलेंट को निखारने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें 'तेवर'में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
