आलिया-अर्जुन या सोनाक्षी-अर्जुन..किसके 'किस' में ज्यादा दम?
हालांकि दोनों ही अलग-अलग मिजाज की फिल्में हैं लेकिन दोनों में अर्जुन को छोड़कर एक चीज कॉमन है और वो है लवसीन। जहां '2 स्टेट्स' में आलिया और अर्जुन के बीच काफी लिपलॉक और इंटिमेट सींस हैं वहीं दूसरी ओर 'तेवर' में भी कहा जा रहा है कि उन्होंने सोनाक्षी के साथ काफी लवसीन दिये हैं।
सोनाक्षी संग रोमांस करने में अर्जुन कंफरटेबल थे!
फिल्मों के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने सोनाक्षी की बहुत ज्यादा तारीफ कर दी और कहा कि सोनाक्षी बहुत सुलझी हुई कलाकार हैं उनके साथ काम करके मजा आया है खासकर लवसीन करते हुए उनके साथ काफी अच्छा लगा। लगा ही नहीं कि हम दोनों पहली बार काम कर रहे हैं।
अर्जुन ने कहा कि आलिया एक बढ़िया किसर है
इससे पहले अर्जुन ने '2 स्टेट्स' के प्रमोशन में कहा था कि आलिया को किस करने में उन्हें जरा भी दिक्कत नहीं हुई क्योंकि आलिया एक बढ़िया किसर है। मेरे और आलिया के रोमांटिक सीन को लोग जरूर पसंद करेंगे।
खैर अब लोगों को आलिया-अर्जुन का हॉट प्यार पसंद आता है या फिर सोनाक्षी-अर्जुन का तड़कता-भड़कता इश्क, यह तो फिल्मों की रिलीज के बाद पता चलेगा।
रणवीर-शाहिद से ऊबी सोनाक्षी अब अर्जुन पर डोरे डाल रही हैं?
लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अर्जुन को किसी भी हिरोईन के साथ पर्दे पर हमबिस्तर होने से परहेज नहीं हैं। और सभी के साथ चाहे वो 'इश्कजादे' की परिणति चोपड़ा हो, 'औरंगजेब' की सारा आगा हो, 'गुंडे' की प्रियंका चोपड़ा हो, '2 स्टेट्स' की आलिया भट्ट हो या फिर 'तेवर' की सोनाक्षी, सभी के साथ बहुत ही आराम से इंटिमेट हो जाते हैं और सारी अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ करते हैं।
मालूम हो कि बोनी कपूर निर्मित फिल्म 'तेवर' में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म में अहम रोल मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा हैं। फिल्म 4 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
तो वहीं '2 स्टेटस', करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म हैं, जिसमें आलिया-अर्जुन हीरो-हिरोईन हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
