मां और नानी जैसी है मेरी राजकुमारी: अक्षय कुमार
मंगलवार को बेटी के पापा बनें अक्षय कुमार के दोनों पैर जमीं पर ही नहीं है। वो जरूरत से ज्यादा खुश हैं, अपनी खुशी जाहिर करते हुए अक्षय कुमार ने टि्वटर पर लिखा है कि उनकी नन्ही राजकुमारी बिल्कुल अपनी मम्मी और नानी के जैसी है यानी की सुंदर है।
मैं बहुत खुश हूं और उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे और मेरी नन्ही कली के लिए दुआएं मांगी और शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना मंगलवार को मुंबई के ब्रेंच कैंडी अस्पताल में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मां औऱ बच्ची फिलहाल स्वस्थ हैं। यह एक नार्मल डिलेवरी है।
यह बेटी अक्षय-टिंवकल की दूसरी संतान है। दोनों को अपनी शादी से दस साल का बेटा आरव है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओह माइ गॉड के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिलहाल वो अपनी बेटी के जन्म के कारण अपना प्रमोशन प्रोग्राम जयपुर में बीच में छोड़कर मुंबई में आये हुए हैं।
पढ़ें बॉलीवुड में नन्हीं हिरोइनें ज्यादा हीरो कम!


Click it and Unblock the Notifications
