पापा राजेश की इच्छा थी कि ट्विंकल को बेटी हो
मंगलवार के दिन अक्षय-टि्वंकल के घर में एक नन्हीं परी ने कदम रखा है। वैसे तो संतान के जन्म पर सबसे ज्यादा खुश तो उसके मां-बाप ही होते हैं इसलिए अगर बेटी के पैदा होने पर टि्वंकल खुश है तो इसमें नया क्या है? लेकिन हम आपको बता दें कि बेटी को जन्म देने के बाद टि्वंकल को दोहरी खुशी मिली है। क्योंकि उनके पिता स्व. राजेश खन्ना की यह दिली इच्छा थी कि टिंवकल को एक प्यारी से सुंदर सी बेटी हो बिल्कुल ट्विंकल खन्ना की तरह।
आपको बता दें कि स्व. राजेश खन्ना जब बीमार थीं तो टिंवकल उनकी ज्यादा देखभाल नहीं कर पायी थी क्योंकि वो गर्भवती थीं, उन्हें डॉक्टर ने आराम करने के लिए बोला था इसलिए पापा राजेश खन्ना ने उन्हें बार-बार अस्पताल आने से मना किया था।यही नहीं राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा में भी ट्विंकल इसी कारण शामिल नहीं हो पायी थीं। ऐसे में उनके घर बेटी के आने पर उन्हें लगा होगा कि वो अपने पापा की अंतिम इच्छा पूरा करने में कामायाब रहीं।गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने आज सुबह मुंबई के ब्रेंच कैंडी अस्पताल में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मां औऱ बच्ची फिलहाल स्वस्थ हैं। यह एक नार्मल डिलेवरी है।यह बेटी अक्षय-टिंवकल की दूसरी संतान है। दोनों को अपनी शादी से दस साल का बेटा आरव है। देखें बॉलीवुड के टॉप 10 हॉट एंड हैंडसम मम्मी पापा


Click it and Unblock the Notifications
