'किल दिल' में metrosexual नहीं हैं रणवीर!

फिल्म 'किल दिल' अपने स्टार और अपने किरदार को लेकर पॉपुलर हो रहा है। एक ओर जहां रणवीर सिंह का लुक डिफ्रेंट नजर आ रहा है, वहीं परिणीति भी हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, किल -दिल में गोविंदा भी अरसे बाद बड़े पर्दे पर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है।

रणवीर सिंह की बात की जाए तो आजकल वे अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं। फिल्मों में ज्यादातर हल्की दाढ़ी में नजर आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 'किल दिल' में एकदम सफाचट नजर आएंगे। अपने इस लुक पर रणवीर का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार 'मेट्रोसेक्सुअल' नहीं है।

रणवीर ने 'किल दिल' में अपने किरदार के लुक के बारे में कहा, 'इसके पीछे फंडा यह था कि वह लाल रंग के बालों में कटोरा कट हेयरस्टाइल लिए एकदम सफाचट होगा। मैं जानता हूं कि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ लुक नहीं है, लेकिन गुड लुक के बजाय मेरी प्राथमिकता अपने किरदार जैसा दिखना है।'

फिल्म के बारे में बताते हुए रणवीर कहते हैं कि फिल्म में उनकी जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब उसमें एक अमीर लड़की (परिणीति चोपड़ा) की एंट्री होती है। आपको बता दें, 'किल दिल' 14 नवंबर को रिलीज हो रही है, इस फिल्म में गोविंदा और अली जफर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X