रणवीर सिंह के न्यू लुक को दीपिका ने किया OK
रणवीर सिंह का 'गंजा लुक' आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है। कई मौकों पर रणवीर अपने इस न्यू लुक के साथ नजर भी आए हैं। गौरतलब है कि, रणवीर सिंह ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए अपने बालों की कुर्बानी चढ़ा दी, और अपनाया यह Bald लुक।
एक्टर रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी दोस्त और सहकलाकार दीपिका पादुकोण को वह गंजे अच्छे लगते हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके इस नए लुक को देखकर दीपिका ने क्या कहा, रणवीर का जवाब था कि, "दीपिका को यह पसंद आया। मैंने पूरी बाजीराव लुक में अपनी तस्वीरें उन्हें दिखाईं। वह खुश हुई और शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित भी लगीं।"
आपको बता दें, निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।
रणवीर से यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी आईने में अपने आप को बिना बालों के देखना पसंद करते हैं, उन्होंने कहा, "मैं बहुत घबराया हुआ था, जब मुंडन के लिए जा रहा था। लेकिन मैंने बाजीराव की भूमिका स्वीकार की थी, जो एक गंजा था। मुझे अपने आप को खुश रखने के लिए नई नई चीजें करना पसंद है।"


Click it and Unblock the Notifications
