जरूर देखें..मीठी बर्फी को
बहुत प्यारी, साफ-सुथरी और मीठी है अनुराग बसु की बर्फी, हर आदमी को यह फिल्म देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। यह कहना है फिल्म समीक्षक विपिन होंडा का। जिन्होंने डीडीनेशनल पर बात करते हुए कहा कि वाकई फिल्म बर्फी जानदार हैं। अपनी इस फिल्म के जरिये अनुराग बसु बहुत आगे निकल गये हैं। उन्हें तो दिल से सलाम करना चाहिए।
जो लोग उनकी काइटस को देखकर निराश हुए थे उन्हें तो यह फिल्म देखने जरूर जाना चाहिए यकीन मानिये उनके सारे गिले-शिकवे मिट जायेंगे। होंडा ने कहा कि रणबीर, प्रियंका और इलियाना ने अव्वल दर्जे का काम किया है जिसे लोग भूला नहीं पायेंगे। गीत-संगीत भी उच्चकोटी का है और सबसे बड़ी बात फिल्म में एक सुंदर कहानी है जो शुरू से अंत तक लोगों को जोड़े रखती है।गौरतलब है कि अनुराग बसु निर्मित फिल्म बर्फी शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीसूजा ने निभायी है। फिल्म गूंगे-बहरे की प्रेम कहानी है। फिल्म बर्फी से इलियाना भी बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म 70 के दशक की कहानी कहती है।
बर्फी की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
