'हमारी फिल्म बर्फी देखने जरूर आना'
फिल्म के गाने काउंट-डाउन में नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए बर्फी की पूरी टीम ने रात-दिन एक किया हुआ है। इसी सिलसिले में मुंबई के आरटी मॉल में भी बर्फी की सेना पहुंची।
जहां फिल्म के कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। सितारों को देखने के लिए मॉल में भारी भीड़ जमा थी। प्रियंका-रणबीर ने जमकर अपने चाहनेवालों का दिल बहलाया। दोनों ने सबके सामने बर्फी के गानों पर डांस भी किया।
रणबीर ने अपने फैंस से गुंजारिश भी की उनकी फिल्म को देखने के लिए जरूर आयें। रणबीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके चाहने वाले उन्हें निराश नहीं करेंगे।ऐसा ही कुछ प्रियंका ने भी कहा।
प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जनता से अपील की।बर्फी देखने के बाद आप सभी लोग बर्फी खाना शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि फिल्म बर्फी 14 सितंबर को पर्दे पर पहुंच रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इसे अवार्डविनिंग फिल्म कहा है। फिल्म के जानने वालों से इसे बीते जमाने की हिट फिल्म कोशिश का रीमेक बताया है।


Click it and Unblock the Notifications
