संगीत मेरी कमजोरी है: सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म लुटेरा से अपने आप को एक सशक्त अभिनेत्री साबित करने में जुटी सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि संगीत उनकी कमजोरी है। सोनाक्षी को लोकप्रिय भारतीय संगीत सेवा सावन में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। वह पूरे दिन के लिए ऑनलाइनसेवा में विषय-वस्तु की प्रभारी बनने पर काफी खुश थीं। सोनाक्षी ने कहा, "मेरे जीवन में संगीत की बड़ी भूमिका है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म लुटेरा के हिट सांग संवार लूं..को उन्होंने गाकर भी सुनाया।
गानों और अच्छे अभिनय के बावजूद फिल्म लुटेरा की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। पहले दिन की कमाई का बात करे तो फिल्म ने मात्र 5.15 करोड़ रूपये की कमाई की है जो कि अनुमान से काफी कम है।।
फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म की बंपर ओपनिंग की अपेक्षा की थी लेकिन फिल्म ने सुबह और शाम के शो मिलाकर पहले दिन केवल 30-35 प्रतिशत का ही बिजनेस किया है, जिसे की आप अच्छी शुरूआत नहीं कह सकते हैं।
लेकिन फिल्म की तारीफ और सार्थक सिनेमा का प्रयास कहे जाने की वजह से सिनेमा मालिकों को लगता है कि फिल्म रफ्तार पकड़ लेगी और औसत कमाई कर लेगी लेकिन फिलहाल बॉक्सऑफिस पर फिल्म की कमाई तो संतोषजनक नहीं दिख रही है।
गौरतलब है कि फिल्म लुटेरा निर्देशक विक्रमादित्य हैं तो फिल्म के तीन निर्माता एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने हैं। फिल्म के हीरो-हिरोईन रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। जिनके अभिनय को आलोचकों ने भी सराहा हैं। लोगों के फीड बैक से भी लगता है कि विक्रमादित्य एक पीरयड रोमांस को दिखाने में सफल रहे हैं लेकिन फिर भी बॉक्सऑफिस आंकड़े फिल्म को सफल बनाने में कमजोर लग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












