लुटेरा: पहले दिन की कमाई सिर्फ 5.15 करोड़

शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनित फिल्म लुटेरा लोगों को अच्छी तो लगी है और आलोचकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरूआत की है। पहले दिन की कमाई का बात करे तो फिल्म ने मात्र 5.15 करोड़ रूपये की कमाई की है जो कि अनुमान से काफी कम है।।

फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म की बंपर ओपनिंग की अपेक्षा की थी लेकिन फिल्म ने सुबह और शाम के शो मिलाकर पहले दिन केवल 30-35 प्रतिशत का ही बिजनेस किया है, जिसे की आप अच्छी शुरूआत नहीं कह सकते हैं।

लेकिन फिल्म की तारीफ और सार्थक सिनेमा का प्रयास कहे जाने की वजह से सिनेमा मालिकों को लगता है कि फिल्म रफ्तार पकड़ लेगी और औसत कमाई कर लेगी लेकिन फिलहाल बॉक्सऑफिस पर फिल्म कीकमाई तो संतोषजनक नहीं दिख रही है।

गौरतलब है कि फिल्म लुटेरा निर्देशक विक्रमादित्य हैं तो फिल्म के तीन निर्माता एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने हैं। फिल्म के हीरो-हिरोईन रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। जिनके अभिनय को आलोचकों ने भी सराहा हैं। लोगों के फीड बैक से भी लगता है कि विक्रमादित्य एक पीरयड रोमांस को दिखाने में सफल रहे हैं लेकिन फिर भी बॉक्सऑफिस आंकड़े फिल्म को सफल बनाने में कमजोर लग रहे हैं।

आईये आपको बताते हैं कि क्या कहना है लोगों का फिल्म लुटेरा के बारे में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X