..................... Music Director Shekhar Ravijani plays Sonam Kapoor's love interest - Hindi Filmibeat

DEBUT: ये सुपरहिट म्यूज़िक डायरेक्टर करेंगे सोनम से रोमांस, Hint: हैंडसम!

[बॉलीवुड समाचार] अब इसे सोनम कपूर की किस्मत ही कहिए कि फ्लॉप फिल्मों की लाईन लगाने के बाद भी उनके हिस्से में इतने स्मार्ट एक्टर्स आते हैं कि पूछिए मत। फरहान अख्तर से लेकर रणबीर कपूर। सलमान खान से लेकर फवाद खान तक! खैर, अब सोनम के हिस्से आए हैं एक और सुपरहैंडसम म्यूज़िक डायरेक्टर शेखर रविजानी।

जी हां, म्यूज़िकल जोड़ी विशाल - शेखर के शेखर अपने म्यूज़िक और गाने से दर्शकों के दिलों पर तो राज करते हैं पर अब वो करने जा रहे हैं अपना एक्टिंग डेब्यू सोनम कपूर स्टारर नीरजा भनौत बायोपिक से। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और सोनम के अपोज़िट कास्ट किए गए हैं शेखर रविजानी।
[सोनम क्यों बन गई प्रेम रतन धन पायो की साढ़े साती!]

इस फिल्म में शेखर सोनम कपूर से रोमांस करते दिखेंगे। हालांकि फिल्म काफी सीरियस है ऐसे में उनका प्लॉट कितना बड़ा होगा और कितना अहम इसकी जानकारी अभी किसी के पास नहीं है। पर सारी लड़कियां अब बस दिल थामे इस फिल्म का इंतज़ार करने वाली हैं....है ना!
वैसे इस फिल्म में पिक्चर परफेक्ट सोनम, कहीं फिर भूल न जाएं एक्टिंग करना!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X