..................... Murder 3 is very Different film For me said Randeep Hooda | जब बेकार था तो कुत्ता भी नहीं पूछता था: रणदीप हुड्डा - Hindi Filmibeat

जब बेकार था तो कुत्ता भी नहीं पूछता था: रणदीप हुड्डा

एक बार फिर से भट्ट कैंप की आने वाली फिल्म 'मर्डर 3' काफी चर्चा में है। फिल्म के सीक्वेल नंबर 3 में इस बार इमरान हाशमी की जगह रणदीप हु्ड्डा ने ले ली है। फिल्म में वो इमरान हाशमी से कहीं ज्यादा हॉट और बिंदास नजर आ रहे हैं। जिसके बारे में रणदीप ने कहा कि यह तो लोगों का नजरिया है जो कि वो मुझे इस तरह की संज्ञा दे रहे हैं। आज मेरा वक्त अच्छा चल रहा है तो लोगों को मैं भा रहा हूं। कल तक तो लोग मुझे नोटिस ही नहीं करते थे, यहां तक कि कोई कुत्ता भी मुझे नहीं पूछता था।

वरना मैं तो वो ही हूं जो कल था, मुझमें कोई चेंज नहीं हुआ है बदली तो लोगों की नजर है। इसलिए मैं किसी की नहीं सुनता हूं जो करता हूं अपने मन से करता हूं। किसी के टिका-टिप्पणी का मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। रणदीप हुड्डा ने यह बाते बीबीसी से बात करते हुए कहीं।

आपको बता दें कि 15 फरवरी को विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन भी है।

फिल्म मल्टीसेक्स रिलेशन की पैरवी करती है जिसके बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक सबसे ज्यादा हॉट फिल्म होगी। तो वहीं फिल्म की हिरोईन अदिति रॉव हैदरी ने कहा कि फिल्म केवल सेक्स रिलेशन पर नहीं है बल्कि यह सोसायटी का एक कड़वा सच लोगों के सामने लाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X