..................... Murder 3 is a Full Of Sex Drama said Mahesh Bhatt | मर्डर 3 : प्रेम एहसास नहीं जरूरत है - Hindi Filmibeat

मर्डर 3 : प्रेम एहसास नहीं जरूरत है

एक बार फिर से भट्ट कैंप ग्लैमर की भव्यता लिए सिनेमाघरों में आज अवतरित हुआ है। इस बार उसकी भव्यता का नाम है मर्डर 3। जो लोगों को कैसी लगी है इस बारे में पता तो अब से थोड़ी देर में चल जायेगा जब फिल्म देखकर लोग सिनेमाहॉल से बाहर जायेंगे। फिल्म के प्रमोशन पर जबरदस्त पैसा और समय खर्च करके बार-बार यह बताने की कोशिश की गयी है कि मर्डर 3 अब तक क सबसे हॉट और बोल्ड फिल्म हैं।

अभी तक अपनी फिल्मों के प्रमोशन में भाग ना लेने वाले लेखक और निर्माता महेश भट्ट ने भी इस फिल्म के प्रमोशन में बढ़चढ कर हिस्सा लिया और बार-बार यही कहा कि फिल्म मर्डर 3 प्यार का एक नया कलेवर है जिसमें केवल एहसास मायने नहीं रखता बल्कि जरूरत मायने रखती है। उनकी फिल्म मल्टी सेक्स पार्टनर की पैरवी करती है जो आज की सोसायटी का सच लोगों के सामने लाती है।

गौरतलब है कि विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन कर रहे है। फिल्म के बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की हॉट हिट फिल्म में से एक होगी।

तो वहीं फिल्म की हिरोईन अदिति रॉव हैदरी ने कहा कि फिल्म केवल सेक्स रिलेशन पर नहीं है बल्कि यह सोसायटी का एक कड़वा सच लोगों के सामने लाती है। मेरी फिल्म अश्लील नहीं बल्कि सुंदर है जो कि रोमांस को अलग अंदाज में पेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X