प्रेम की परिभाषा बदल देगी मर्डर 3: भट्ट
आज बड़े पर्दे पर बहुचर्चित फिल्म 'मर्डर 3' रिलीज हो रही है। भट्ट कैंप की सीक्वेल फिल्म लंबे अरसे से सुर्खियों में हैं। मल्टी सेक्स पार्टनर की पैरवी करती इस फिल्म के बारे में लेखक और निर्माता महेश भट्ट का कहना है कि इस फिल्म के बाद प्रेम की परिभाषा ही बदल जायेगी। लोगों के सामने प्यार की एक नयी तस्वीर पेश होगी लेकिन यकीन मानिये मेरी यह फिल्म प्रेमविरोधी नहीं है।
फिल्म के लिए महेश भट्ट ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने अपनी फिल्म के लिए रणदीप हु्ड्डा को चुना वो एक मेहनती और अच्छे कलाकार है। फिल्म में उन्होंने बखूबी अपनी भूमिका निभायी है, मेरी फिल्म स्त्री प्रधान है लेकिन रणदीप हुड्डा फिल्म पर अपनी छाप छोड़ते हैं।
तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री अदिति रॉव हैदरी ने फिल्म के निर्देशक विशेष भट्ट की तारीफ की, उन्होंने कहा कि मैने एक कहानी सुनी और फिल्म के लिए हां कर दिया लेकिन यह नहीं पता था कि वो कहानी फिल्म 'मर्डर 3' की है। मुझे लगता है कि मेरी फिल्म लोगों को जरूर अच्छी लगेगी।गौरतलब है कि विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन कर रहे है। फिल्म के बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की हॉट हिट फिल्म में से एक होगी।
तो वहीं फिल्म की हिरोईन अदिति रॉव हैदरी ने कहा कि फिल्म केवल सेक्स रिलेशन पर नहीं है बल्कि यह सोसायटी का एक कड़वा सच लोगों के सामने लाती है। मेरी फिल्म अश्लील नहीं बल्कि सुंदर है जो कि रोमांस को अलग अंदाज में पेश करती है।


Click it and Unblock the Notifications












