..................... Murder 3 has open to poor response at Box Office | मर्डर 3 की बॉक्सऑफिस पर खराब शुरूआत - Hindi Filmibeat

मर्डर 3 की बॉक्सऑफिस पर खराब शुरूआत

साल की बहुचर्चित फिल्म मर्डर 3 आज रूपहले पर्दे पर पहुंची है। फिल्म के नाम पर मल्टी सेक्स रिलेशन का प्रमोशन किया गया। रणदीप और अदिति के अभिनय से सजी इस फिल्म मर्डर 3 को अब तक की सबसे हॉट फिल्म बताया गया, बावजूद इसके इस फिल्म ने आज डल शुरूआत बॉक्सऑफिस पर की है। मर्डर और मर्डर 2 की तुलना में इसकी पहले दिन की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट सबसे खराब रही है।

सबको उम्मीद थी कि फिल्म मर्डर 3 बॉक्सऑफिस पर पहले दिन धमाका कर देगी क्योंकि आज उत्तर भारत में बसंत पंचमी की छुट्टी है बावजूद इससे मर्डर 3 ने औसत से भी खराब शुरूआत की है।

हालांकि अभी भी सिनेमाघर के मालिकों को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ लेगी। सिंगल और मल्टीप्लैक्स को मिलाकर आज मर्डर ने 30-35 प्रतिशत का ही बिजनेस किया है। यह रिपोर्ट मैटनी शो की है, हो सकता है कि फिल्म नाइट शो और इवनिंग शो में रफ्तार पकड़ ले।

गौरतलब है कि विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' जो कि आज रिलीज हुई है में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन कर रहे है। फिल्म के बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान किया था कि यह फिल्म बॉलीवुड की हॉट हिट फिल्म में से एक होगी। लेकिन आज के दिन की प्राथमिक रिपोर्ट से तो फिल्म का हिट होना भी मुश्किल लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X