रणदीप हु्ड्डा की मर्डर 3 ने अब तक कमाये 13.3 करोड़
भले ही फिल्म समीक्षक कहें कि भट्ट कैंप की मर्डर 3 अपने पिछले दोनों सीरीज के मुकाबले बकवास है और रणदीप वो जादू नहीं जगा पाये जो कि इमरान हाशमी ने मर्डर की दोनों सीरीज में किया था। लेकिन रणदीप हुड्डा की अब तक की सारी फिल्मों में मर्डर 3 ने सबसे अच्छी ओपनिंग की है। वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो मर्डर 3 ने मात्र तीन दिन में 13.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो कि रणदीप हुडा के करियर के लिए बढ़िया खबर है।
इस बात की जानकारी खुद महेश भट्ट ने ट्विटर पर दी है। महेश भट्ट ने खुद लिखा है कि यह अभिेनेता रणदीप हुडा की बंपर ओपनिंग वाली फिल्म है जिसने तीन दिन में 13.3 करोड़ रुपये कमाये हैं। महेश भट्ट ने कहा है कि फिल्म आगे भी अच्छा बिजनेस करेगी, ऐसी वो उम्मीद करते हैं।
गौरतलब है कि विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' 15 फरवरी को सिनेमाघरों में पहुंची है जिसमें लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन ने किया है। फिल्म मल्टी सेक्स रिलेशन पर आधारित है जिसे समीक्षकों ने नकार दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












