मर्डर 3 की सफलता के लिए जैक्लीन ने की दुआ!
भट्ट कैंप की फिल्म मर्डेर का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में जो तस्वीर आती है वो है इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की। उनके बीच के कामुकता से भरे सीन्स की और साथ ही उनकी कैमिस्ट्री की। लेकिन अगर बात करें 'मर्डर 3' की तो कहीं ना कहीं ये फिल्म दिमाग में बसी इस पुरानी तस्वीर कबदलने वाली है। सबसे पहले तो इमरान हाशमी फिल्म में नहीं हैं और दूसरी खास बात ये है कि फिल्म को ए की जगह यू-ए सर्टिफिकेट मिला है। कहा जा रहा है कि फिल्म को देखने के बाद सेंसर बोर्ड को लगा कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है कि फिल्म को एडल्ट कहा जाए तो उन्होंने इसे यू-ए सर्फिकेट दे दिया।
दूसरी तरफ 'मर्डर-2' से सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री जैक्लीन डिसूजा ने रविवार को हैलो क्लासिक डर्बी रेस देखने के दौरान मीडिया से बात की और मर्डर-3 की सफलता के लिए भट्ट कैंप को अपनी शुभकामना दी।महेश भट्ट तथा मुकेश भट्ट विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी मर्डर-3 के सह निर्माता हैं। जैकलीन ने कहा, "मेरी दिली इच्छा है कि यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन करे। मर्डर-2 मेरे करियर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हुई। मेरे लिए भट्ट कैंप बहुत बड़ा ब्रांड है। मैं दिल से विशेष फिल्म्स, भट्ट परिवार सभी को शुभकामना देती हूं। उनके साथ काम करना बहुत बड़ी बात है, वह सभी गजब के इंसान हैं।"
मर्डर 3, 15 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में रणदीप हुडा, अदिति राव हैदरी तथा सारा लॉरेन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता हैं महेश भट्ट और फिल्म के निर्देशक हैं विशेष भट्ट। हालांकि फिल्म में कुछ हॉट सीन्स हैं लेकिन मर्डर की तुलना में ये सीन्स नहीं टिकते। अब देखना है कि बिना इमरान हाशमी और बिना ए सर्टिफिकेट के फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications












