रेड लाइट एरिया में मनाया शर्लिन ने जन्मदिन!
जन्मदिन हर एक इंसान के लिए बहुत ही खास और स्पेशल दिन होता है। हर कोई इसे अपने अपने तरीके से मनाता है और यादगार बनाने की कोशिश करता है। लेकिन शर्लिन चोपड़ा ने अपना 29वां जन्मदिन कुछ ज्यादा ही खास बना दिया है। उन्होंने कल अपना जन्मदिन को मुंबई के एक बहुत ही पुराने और एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया कमातिपुरा में मनाया। शर्लिन का जन्मदिन मनाने के लिए वहां पर उनके साथ काफी सेक्स वरकर्स भी मौजूद थीं उन लोगों ने शर्लिन के लिए जन्मदिन केक का इंतजाम किया और उन्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाईयां दीं। उस केक पर लिखा था सेलिब्रिटिंग वुमनहुड।
शर्लिन चोपड़ा का कल 29वां जन्मदिन था और वो अपना जन्मदिन कुछ खास बनाना चाहती थीं। ज्ञात हो कि कुछ समयच पहले जब शर्लिन अपने प्लेब्वॉय शूट के लिए लॉस एंजेलिस गयी थीं तो वहां पर रहकर उनका सेक्स वरकर्स को लेकर नजरिया ही बदल गया था। सेक्स वरकर्स की प्राइवेसी में दखल ना पड़े इसलिए शर्लिन अपने साथ किसी कैमरापर्सन को लेकर भी नहीं गयी थी। शर्लिन चोपड़ा ने कल रात ही अपने इस स्पेशल जन्मदिन ट्रीट पर जाने से पहले ट्विटर पर लिखा "कुछ स्पेशल लोगों से मिलने और उनकी दुआएं लेने के लिए तैयार हो रही हूं।"
उसके बाद उन्होंने लिखा "कमातिपुरा की महिलाओं को ढेर सारा धन्यवाद कि उन्होंने मेरे लिए इतना अच्छा केक लाया। उनके प्यार को देख कर मैं बहुत खुश हूं। सभी को ढ़ेर सारा प्यार।" जब उनके फैन्स ने उनके पूछा की ये कमातिपुरा क्या है तो उन्होने बताया "कमातिपुरा भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। पहला सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है सोनागाची जो कि कोलकाता में है।" खैर शर्लिन का ये जन्मदिन मनाने का अंदाज तो बहुत ही हटके था लेकिन दाद देनी होगी इस बाला की कि बिना किसी झिझक के वो वहां गयीं और वहां की औरतों के साथ कुछ खुशी भरे पल बिताए जिन्हें लोग अपने समाज का हिस्सा नहीं मानते।


Click it and Unblock the Notifications












