अब प्रियंका के पापा के नाम पर होगी सड़क, ठाकरे करेंगे उद्घाटन
इसलिए अब मुंबई में यारी रोड़ (अंधेरी) स्थित सड़क काम प्रियंका के पापा डॉ. अशोक चोपड़ा के नाम पर डॉ. अशोक चोपड़ा मार्ग रखा जायेगा जिसका उद्घाटन उद्धव ठाकरे 10 जून को मुंबई में करेंगे। इस समारोह में राजनीति और बॉलीवुड के गणमान्य लोगों के आने की खबर है।
कहा जा रहा है इस स्पेशल मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी उपस्थित होंगे। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में नहीं हैं क्योंकि वो इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो'के लिए अमेरिका गयी हुई हैं लेकिन अपने पापा के लिए होने वाले इस बेहद खास कार्यक्रम के लिए वो शूटिंग छोड़कर एक दिन के लिए मुंबई आयेंगी। हो सकता है कि वो आज रात तक मुंबई पहुंच भी जायें।
मालूम हो कि प्रियंका के पापा डॉ. अशोक चोपड़ा की पिछले साल कैंसर के कारण देहांत हो गया था। वो काफी हरफनमौला इंसान कहे जाते थे। प्रियंका के आदर्श रहे उनके पापा ने 27 साल फौज को दिये थे, वो आर्मी में हेड सर्जन थे, वो एक अच्छे सोशल वर्कर भी थे जिसके कारण ही उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












