प्रियंका को चूमना रणवीर को पड़ा भारी, हो रहे हैं बेरूखी के शिकार

हेडलाइन पढ़कर आप को मामला समझ में ही आ गया होगा खैर अगर नहीं आया तो हम समझा देते हैं। दरअसल इन दिनों बॉलीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा और सेक्सी हीरो रणवीर सिंह के बीच में कोल्डवार चल रहा है जिसकी वजह से दोनों को लेकर फिल्म बनाने वाली निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर की नींद उड़ गयी है। मालूम हो जोया, रणवीर-प्रियंका संग फिल्म 'दिल धड़कने दो' बना रही हैं जिसमें दोनों सितारे प्रेमी-प्रेमिका नहीं बल्कि भाई-बहन बने नजर आयेंगे।

Pics: रणवीर सिंह के साथ प्रियंका चोपड़ा

दरअसल इस साल फरवरी में रिलीज हुई मूवी गुंडे में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे, जहां प्रमोशन के दौरान पीसी को रणवीर सिंह ने खुले आम फ्लाइंग किस किया था जिसे लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी नाराज हो गयी थीं क्योंकि उन्हें यह रास नहीं आया कि एक सीनियर एक्ट्रेस को भरी महफिल में कोई कल का आया छोरा यूं किस कर दे। तब से ही दोनों के बीच में कोल्डवॉर चल रहा है। दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं।

जिसकी वजह से जोया काफी परेशान हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों की नाराजगी उनकी फिल्म पर हावी ना हो जाये। हालांकि दोनों ही कलाकार काफी प्रोफेशनल हैं ऐसे में दोनों ही अपने काम को काफी महत्व देते हैं लेकिन फिर भी दोनों ही सितारे ना तो सेट पर शॉट के बाद साथ नजर आते हैं औऱ ना ही एक-दूसरे से बात करते दिखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X