..................... कंगना रनौत के ड्रग कनेक्शन की जांच करेगी मुंबई पुलिस | Mumbai police to investigate Kangana Ranaut's drugs connection, Kangana reacts - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही है मुंबई पुलिस- एक्ट्रेस ने दिया जवाब, 'मैं तैयार हूं'

मुंबई में कंगना रनौत की मुसीबत खत्म होती नहीं दिख रही है। जहां पहले बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस में तोड़ फोड़ की। वहीं, अब खबर है कि कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच महाराष्ट्र सरकार शुरू करने वाली है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने खुद इसकी पुष्टि की। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस को जांच के आदेश की कॉपी मिल चुकी है। हालांकि अब तक इस बारें विस्तृत जानकारी नहीं आ पाई है।

बीते दिनों महाराष्ट्र के गृहमंत्री अमित देशमुख ने अध्ययन सुमन के उस पुराने इंटरव्यू के आधार पर मुंबई पुलिस से जांच कराने की बात कही थी, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे।

Kangana Ranaut

खास बात है कि खुद अध्ययन ने इस विवाद में ना पड़ने की बात कही है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- 'साल 2016 में मैंने एक इंटरव्यू दिया था जिसकी वजह से आज फिर मुझे विवाद में घसीटने की कोशिश की जा रही है। कृपया मुझे इन सब में घसीटना बंद करें। मैंने किसी के खिलाफ कोई केस नहीं किया है। उस समय मेरी जो परिस्थिति थी उस हिसाब से मैंने कुछ बातें बोली थीं। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।"

Me Too: मॉडल ने साजिद खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप-'हाउसफुल में रोल के लिए कपड़े उतारने को कहा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X