Me Too: मॉडल ने साजिद खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप-'हाउसफुल में रोल के लिए कपड़े उतारने को कहा'
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक नया केस सामने आया है। साल 2018 में फिल्म इंडस्ट्री में Me Too अभियान की शुरुआत हुई थी। जिसमें कई केस सामने आए थे। हालांकि उसका क्या नतीजा निकला, किसी को पता नहीं। खैर, उसी कड़ी में अब एक नया मामला सामने आया है। एक भारतीय मॉडल ने फिल्म निर्माता- निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
मॉडल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट डालकर साजिद पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें, साजिद खान पर इससे पहले 4-5 आरोप लग चुके हैं। हमशकल्स की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि किस तरह साजिद ने महीनों तक शारीरिक, मानसिक शोषण किया। जिसके बाद बाकी महिलाओं ने भी सामने आकर आपबीती शेयर की और साजिद के घिनौने व्यवहार को सामने रखा।

जिसके बाद साजिद को फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशक पद को भी छोड़ना पड़ाथ था। वहीं, अब IFTDA ने भी साजिद को एक साल तक निलंबित रहने का नोटिस भेजा था। लेकिन अब इस नए केस फिर सारी बातें ताजा कर दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











