'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी?' मुंबई पुलिस ने ऋतिक रोशन को दिया जवाब!
मुंबई पुलिस को लेकर एक बात काफी ज्यादा मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अक्सर किसी ना किसी तरीके से लोगों को जवाब देते रहते हैं। इसके लिए मुंबई पुलिस कभी कभी लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मों और फिल्मी सितारों के डायलॉग्स का सहारा भी लेते हैं। लेकिन इस समय उनका एक ऐसा ट्वीट वायरल हो रहा है जोकि सुपरस्टार ऋतिक रोशन के लिए है।
बता दें कि ऋतिक रोशन ने धूम 2 में एक चोर का धमाकेदार किरदार निभाया था और इसी का एक सीन था जिसमें ऋतिक का डायलॉग भी काफी वायरल हुआ था। इस डायलॉग में मुंबई पुलिस ने जवाब दिया है। इस वीडियो में जो कि मुंबई पुलिस के द्वारा साझा किया गया है उसमें ऋतिक रोशन के साथ अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैँ। ऋतिक रोशन अभिषेक से कहते नजर आ रहे हैं कि 'चोर अगर चोरी नहीं करेगी तो पुलिस क्या करेगी।'
इन बच्चों में कौन कपूर परिवार की शानदार एक्ट्रेस- थ्रोबैक तस्वीर में कजिन्स के साथ आई नजर


Click it and Unblock the Notifications











