अकेले ही नहीं नपे हैं करीना कपूर के शौहर सैफ

इन दिनों एक बार फिर से अपने विवादों के कारण सैफ मियां सुर्खियों में है। वजह है उनका झगड़ा जो उन्होंने करीना से शादी करने से पहले एक एनआरआई के साथ किया था। आपको बता दें कि इस केस में अकेले सैफ अली खान ही नहीं नपे हैं बल्कि उनके दो दोस्त भी शामिल हैं जिनका नाम है शकील लाडक और बिलाल अमरोही। इन तीनों के खिलाफ आईपीसी के सेक्‍शन 325 और 34 के तहत मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की है।

बताते चले की मामला क्या था, बात 22 फरवरी 2012 की है जब सैफ के खिलाफ एनआरआई व्यापारी ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। सैफ के खिलाफ कारोबारी इकबाल शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें सैफ अली खान ने मारा पीटा है। दरअसल सैफ ताज के जैपनीज रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गये थें जहां बगल की टेबल पर इकबाल अपने परिवार के साथ बैठे थे। सैफ की टेबल से काफी शोर हो रहा था जिसके लिए इकबाल ने दो बार शिकायत की जिस पर सैफ ने कहा कि वो कहीं और जाकर बैठ जाये। इसी बात पर बहस हो गयी और सैफ ने इकबाल को पीट दिया। जिसके चलते इकबाल की नाक में चोट लग गयी। और इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी थी।

जिस समय यह वारदात हो रही थी उस समय करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। सैफ के खिलाफ धारा 325 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सैफ को 3000 रूपये में और उनके दोनों दोस्तों को 15000-15000 रूपये की जमानत पर छोड़ दिया गया था। इस पूरी वारदात पर करीना ने ना तो पहले कुछ कहा और ना ही बाद में।

लेकिन हल्ला मचने के बाद सैफ अली खान ने अपने वकील के साथ प्रेस वार्ता की थी और अपना पक्ष रखा था। हां उन्होंने यह जरूर कहा था कि मीडिया उन्हें खलनायक बनाने पर तुली है, लेकिन सारी गलती उनकी नहीं है। उन्हें गुस्सा जरूर आ गया था इस बात के लिए वो शर्मिंदा हैं। अगर इकबाल चाहें तो हम इस बारे में बैठकर बात कर सकते हैं। लेकिन इकबाल मियां टस से मस नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X