सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को पहले दिन किसी पर शक नहीं था - सुशांत के परिवार पर भड़की मुंबई पुलिस
सुशांत सिंह राजपूत केस पर अब मुंबई पुलिस और सुशांत का परिवार भी आमने सामने आ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक वीडियो रिलीज़ कर पटना पुलिस की सहायता करने की अपील की। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस के खिलाफ रिया का नाम बताने के बावजूद कोई एक्शन ना लेने की बात कही।
वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि जब हमने सुशांत के परिवार से 16 जून को पूछताछ की और बयान दर्ज किए तो उन लोगों ने साफ कहा था कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। सुशांत के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया।

सुशांत के पिता का कहना है कि हमने मुंबई पुलिस को 25 फरवरी को इत्तिला की थी कि सुशांत की जान को खतरा है। फिर 14 को मेरे बेटे की जान चली गई। हमने मुंबई पुलिस को कहा कि जिन लोगों का नाम हमने अपनी 25 फरवरी की शिकायत में लिया है, उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो।
लेकिन मुंबई पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। हारकर मैं पटना गया और FIR की। सुशांत का परिवार वो स्क्रीनशॉट शेयर कर चुका है जिसमें परिवार ने डीसीपी बांद्रा पुलिस को साफ लिखा है कि सुशांत की जान को खतरा है और उसको नुकसान पहुंच सकता है। ये वॉट्सएप चैट आप यहां पढ़ सकते हैं - [रिया के पिता डॉक्टर थे, परिवार सुशांत को बहका रहा था - सुशांत के परिवार और मुंबई पुलिस की वॉट्सएप चैट]
अब मुंबई पुलिस ने इस बारे में कुछ बातें एकदम साफ की है। और ये बातें, सुशांत के पिता के बयान को झूठा साबित करती है।


Click it and Unblock the Notifications