विशाल की फिल्म हैं मटरू...विवाद तो होना ही है

इन दिनों बॉलीवुड में विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' के काफी चर्चे हैं। जैसे इसका नाम विचित्र है उसी तरह फिल्म के किरदार भी विचित्र हैं।आपने हमेशा देखा होगा कि फिल्म वाले सोचते हैं कि उनकीफिल्म किसी विवाद में ना बनें और आराम से रिलीज हो जाये लेकिन इस फिल्म के हीरो इमरान खान ने खुद एक रेडियो स्टेशन पर कहा कि फिल्म एक विवादित विषय पर है इसलिए फिल्म पर विवाद हो सकता है। अब बताइये इस तरह की बात करने वाले इमरान अपने आप में अनोखे ही कलाकार है ना।

वैसे देखा जाये तो फिल्म के निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज है जिनकी फिल्मों का विवादों से चोली-दामन का साथ है। निश्ब्द, ओमकारा, कमीने, इश्कियां यह सारी हिट फिल्मों के निर्माता -निर्दशक रहे विशाल की फिल्मों को हमेशा बड़ी-बडी आलोचनाओं को और विवादों को झेलना पड़ा है फिर भी उनकी फिल्में कामयाबी का झंडा गाड़ती है। जिस फिल्म पर जितना बड़ा विवाद वो फिल्म उतनी बड़ी हिट। चाहे वो ओमकारा हो या फिर कमीने। शायद विवादों के कारण ही उनकी फिल्मों के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है।

और हो सकता है कि इसलिए इमरान खान बार-बार कह रहे हैं कि मटरू की बिजली का मन डोला' के विवादों में फंसाया जाये ताकि यह फिल्म हिट हो जाये क्योंकि इस समय उन्हें ही सबसे ज्यादा हिट फिल्म की दरकार है। वरना बॉक्स आफिस पर लगातार फेल होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड में खड़ा रहना मुश्किल हो जायेगा।

आपको बता दें कि विशाल की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। लेकिन इसमें एक खास करेक्टर भी है जिसका नाम है गुलाबो गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है फिल्म में। हरियाणा की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस कॉमेडी फिल्म में अनुष्का बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही है। फिल्म में इमरान के साथ उनके काफी हॉट सींस है। अनुष्का, फिल्म में पंकज कपूर की बेटी बनी हैं।

फिल्म के गानों ने धूम मचा दी है। ओमकारा और इश्कियां जैसी फिल्म बनाने वाले विशाल की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के अलग टाईटिल ने लोगों का इसके प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X