..................... Imraan Khan believes Matru Ki Bijlee Ka Mandole rise some controversy, इमरान चाहते हैं मटरू की बिजली विवादों में घिरे - Hindi Filmibeat

Pics: इमरान चाहते हैं मटरू की बिजली.. विवादों में घिरे

बॉलीवुड में जो फिल्म विवादों में घिर गयी फिर वो अपने आप ही प्रमोट होने लगती है। तो इसी का फायदा उठाना चहाते हैं अपने प्यारे इमरान खान। खबर है कि इमरान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' रिलीज होने से पहले विवादों में घिर सकती है। क्योंकि ये फिल्म विवादित विषय से जुड़ी हुई है। अब उन्होंने ये किसलिये कहा और आखिर वो किस विवाद की बात कर रहे थे ये तो विवाद के उठने पर ही पता चल सकता है। फिल्हाल आपको बता दैं कि ये फिल्म अगले साल रिली होगी और इसमें इमरान खान के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

वैसे देखा जाए तो विवादों में रहने वाली फिल्मों के प्रमोशन के लिए कुछ ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। उदाहरण के तौर पर एक था टाईगर, ओह माई गॉड, हिरोइन, सन ऑफ सरदार और खिलाड़ी 786 को ही ले लीजिए। इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ कमाल ना दिखा सकी हों लेकिन लोगों को इन फिल्मों के बारे में जानकारी जरुर होगी। हर किसी को इस फिल्म के बारे में पता होगा और कुछ तो इनसे जुडे़ विवादों के कारण ही इन्हें देखने गये होंगे। इन स भी फिल्मों के प्रमोश के बारे में बात की जाए किसी भी फिल्म का प्रमोशन इस तरह नहीं किया गया कि उनके बारे में बात की जाए।

इमरान खान को भी अपना करियर बचाने के लिए अब एक हिट फिल्म की जरुरत है तो वो चाहते हैं कि उनकी बिजली विवादों में घिर जाए और वो बिना किसी मेहनत के सफलता का लड्डू खाएं। इमरान खान और अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में पंकज कपूर ने भी मुख्य किरदार निभाया है। इसमें अनुष्का बिजली बनी हैं और उ नका कहना है कि उनके लिए ये किरदार निभाना बहुत मुश्किल रहा क्योंकि बिजली उनकी तरह अपने दिल की हर बात को जताती नहीं बल्कि उसे अपने दिल में ही रखती है। लोग इस फिल्म की गुलाबो को देखने के लिए भी काफी बेताब हैं। आईये दिखाते हैं आपको मटरू की बिजली की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X