POSTER:पहेलियों में उलझा रहे हैं सुशांत ब्योमकेश बख्शी
सुशांत सिंह राजपूत एक स्टार हैं, ये कहते कहते अब हम थक चुके हैं। उनके पीके के 10 मिनट के रोल में दर्शकों का जो रिएक्शन हमने हॉल में देखा है उसके बाद तो....खैर पीके में तो उनके टैलेंट को जैसे वेस्ट किया गया है इसके लिए जनता कभी किसी को माफ नहीं करेगी। लेकिन अब बात करते हैं सुशांत की आने वाली फिल्म ब्योमकेश बख्शी।
फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है और इसे देखने के लिए आपको हल करना पड़ेगा एक जिगसॉ पज़ल वो भी 25 सेकंड में। तभी आप ये मोशन पोस्टर देख पाएंगे। इसके अलावा फिल्म का पोस्टर दिबाकर बैनर्जी ने शनिवार को कोलकाता के 'द ग्रेट ईस्टर्न होटेल' में लॉन्च किया गया।
20 दिसंबर 1943 को कोलकाता के इसी होटल पर जापान ने हमले किए थे। दिबाकर बैनर्जी ने शनिवार को इसी हमले की बरसी पर पोस्टर लॉन्च रखा। 'ब्योमकेश बख्शी' पर टीवी सीरियल भी बन चुका है, जो कि बहुत लोकप्रिय हुआ था। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
PICS:सुशांत राजपूत का DHONI लुक,रामचरन तेजा होंगे रैना
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' के इस पोस्टर लॉन्च की सबसे खास बात यह रही कि यह पेंटिंग है। डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी ने कोलकाता शहर के पेंटर्स से यह पोस्टर तैयार कराया है।
वोट करिए बेस्ट ऑफ बॉलीवुड 2014


Click it and Unblock the Notifications












