बोलीं 'स्पेलीशियस मॉम' शिल्पा.. मम्मीयों को सलाह की जरूरत नहीं
बोलीं शिल्पा...संवरने के लिए घर से बाहर निकलना 'गुनाह'
शिल्पा ने कहा, "लोगों ने मुझे सिर्फ इसलिए वोट नहीं किया कि मैं अपनी छरहरी काया में लौट आई हूं। उन्होंने महसूस किया कि मैं एक हरफनमौला की तरह एक मां और कामकाजी महिला के रूप में अपने काम में संतुलन बैठाने में सक्षम हूं और पुरानी छरहरी काया में लौट आई हूं। इसलिए, इससे बड़ी कोई तारीफ नहीं है।"
वह कहती हैं कि मातृत्व के विषय में सब कुछ मुश्किल, लेकिन शिक्षाप्रद है। शिल्पा स्पा कारोबार में सक्रिय हैं और हाल में एक गोल्ड कंपनी सत्ययुग गोल्ड भी शुरू की। उन्होंने उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी की और वर्ष 2012 में मां बनी। उनके बेटे का नाम विवान है।
अपने बेटे के चलते ही शिल्पा आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो एड, आईपीएल कार्यक्रमों और रियलिटी शोज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। एक बार फिर से सेक्सी शिल्पा शेट्टी ने दोहराया है कि मातृत्व से बढ़कर कोई सुख नहीं हैं। शिल्पा ने कहा कि इसलिए जबतक उनका बेटा विवान बड़ा नहीं हो जाता है तब तक वह फिल्मों में वापसी नहीं कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












