सुपर मॉम शिल्पा ने कहा..मातृत्व से बढ़कर कोई सुख नहीं
वर्तमान में निर्माता साजिद खान और नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस के साथ सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में निर्णायक की भूमिका निभा रहीं शिल्पा ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान भी वह हमेशा विवान के बारे में ही सोचती रहती हूं इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं अभी कुछ और सोचने और करने की स्थिति में हूं।
स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' अब अपने अंतिम दौर में हैं जिसके बारे में शिल्पा ने कहा कि अब वह जल्द ही पूरी तरह से फ्री हो जायेंगी और पूर्णकालिक मां बन जायेंगी। 'नच बलिए' के बारे में उन्होंनें कहा, "फिनाले वास्तव में रोमांचक होगा। निर्णायक होने के नाते हमें भी नहीं पता कि कौन जीतेगा।"
हाल ही में एक सर्वे में बॉलीवुड की हसीन बाला शिल्पा शेट्टी को दुनिया की सबसे यम्मी मम्मी का खिताब हासिल हुआ था जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा शेट्टी ने खुशी जाहिर की थी उन्होंने कहा था कि अगर मुझे इस तमगे से नावाजा गया है तो इसका सारा क्रेडिट बैलेंस डाइट और फिटनेस रूटीन को जाता है।
बिजनेस मैन राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी और बेटे विवान की मां शिल्पा शेट्टी इन दिनों निर्मात्री बन गयी हैं उनकी पहली फिल्म 'दिशकियां' हैं जिसमें हरमन बावेजा और सन्नी देओल लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी काफी उत्साहित हैं।
शिल्पा शेट्टी जैसी और भी हैं बॉलीवुड की यम्मी मम्मी


Click it and Unblock the Notifications












