चीन में वापस खोले गए 500 सिनेमाघर, कोरोना के डर से नहीं बिका एक भी टिकट
पूरा विश्व इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। चीन से शुरु हुआ यह वायरस अब पूरी दुनिया में फैल चुका है और हजारों जान ले चुका है। इटली, यूएस, स्पेन, फ्रांस सभी देशों में अफरा तफरी मची है। लेकिन इस बीच रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में अब स्थिति में सुधार है। पिछले 2 दिनों में वहां कोई नया केस सामने नहीं आया है। लिहाजा, वहां 500 सिनेमाघरों को वापस से शुरु किया जा रहा है, जिसे कोरोना के दौरान बंद कर दिया गया था।
लेकिन लोगों के बीच कोरोना का खौफ अभी भी कायम है.. नतीजतन ज्यादातर सेंटर्स में एक भी टिकट नहीं बिका है। मूवी बिजनेस एनालिस्ट अतुल मोहन ने एक ट्वीट में कहा- चीन अपने व्यापार की तरफ वापिस बढ़ रहा है। वहां 500 से ज्यादा सिनेमाघरों को फिर से खोल दिया गया है, क्योंकि वहां कोरोनावायरस का खतरा कम हो रहा है। लेकिन कई जगह पर एक सिंगल टिकट तक नहीं बिकी है।

बहरहाल, कोरोना की वजह से फिलहाल भारत में भी सबकुछ ठप पड़ चुका है। देश के लगभग सभी राज्यों को लॉकडाउन किया जा चुका है। यहां कोरोना संक्रमित केस की संख्या 400 पार कर चुकी है।
प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ की फिल्म "नागिन", लेकिन एक ने किया सीधे रिजेक्ट!


Click it and Unblock the Notifications