प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ की फिल्म "नागिन", लेकिन एक ने किया सीधे रिजेक्ट!
एकता कपूर का टीवी शो नागिन कितना पॉपुलर है, यह तो सभी जानते हैं। शो का अब तक तीन पार्ट आ चुका है। लेकिन हाल ही में प्रोड्यूसर ने रिवील किया कि टीवी सीरियल से पहले वो नागिन पर एक फिल्म बनाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को अप्रोच किया था। प्रियंका ने तो फिल्म को हां भी कर दिया था, लेकिन कैटरीना ने रिजेक्ट कर दिया।
एकता कपूर ने कहा कि, मेरे दिमाग में यह आइडिया था तो मैंने दोनों एक्ट्रेस को यह सुनाया था। प्रियंका तो मान भी गई, उन्हें कंसेप्ट पसंद आया था। लेकिन कैटरीना को पता नहीं था कि भारतीय लोक कथाओं का भारतीय दर्शकों का क्या असर होता है। कैट को लगा कि मैं मजाक कर रही हूं।

एकता कपूर ने आगे कहा, मुझे लगता है मुझे और संदर्भ देना चाहिए था। ये दोनों ही शानदार कलाका हैं। वो ऐसी अदाकाराएं हैं जिनकी मैं दीवानी हूं और मैं अपने करियर में इन दोनों के साथ काम जरुर करना चाहूंगी।
फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेसस, जो पर्दे पर बनीं नागिन-


Click it and Unblock the Notifications











