OUCH:क्या भट्ट कैंप में आलिया के लिए कोई जगह नहीं!
वो अपने खानदान की सबसे नई पीढ़ी है और उनके घर में हर कोई फिल्म बिज़नेस से जुड़ा है पर फिर भी उनके फैमिली बिज़नेस में उनके लिए कोई जगह नहीं है। ये तो बड़ी गलत बात है। चर्चा हो रही है आलिया भट्ट की। उनके पापा महेश भट्ट, चाचू मुकेश भट्ट, भाई विक्रम भट्ट, बहन पूजा भट्ट, कज़िन इमरान हाशमी, मोहित सूरी लेकिन फिर भी घर की फिल्मों में उनके लिए कोई जगह नहीं है। गौरतलब है कि भट्ट् कैंप इंडस्ट्री का जाना माना प्रोडक्शन कैंप है और मोहित सूरी उनके फेवरिट डायरेक्टर। पर मोहित की मानें तो आलिया को साथ लेकर फिल्म बनाना काफी मुश्किल है!
मोहित सूरी कलयुग, राज़ 2, मर्डर 2, आशिकी 2 और एक विलेन जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं पर आलिया के साथ फिल्म बनाने से कतरा रहे हैं। मोहित का कहना है कि वह अपनी बहन आलिया भट्ट के मुरीद हैं। लेकिन फिलहाल आलिया को अपनी फिल्मों में लेना मुश्किल लगता है। स्टार गिल्ड पुरस्कार में शिरकत करने पहुंचे मोहित सूरी से पूछा गया कि आलिया को लेकर फिल्म बनाने की क्या योजना है?
ALSO READ: कहानी की बैंड, स्टूडेंट ऑफ द ईय़र, इसलिए आलिया थीं DUMB!
इस पर मोहित का कहना था कि वह आलिया के मुरीद हैं लेकिन आलिया को अपनी फिल्मों में लेना उन्हें मुश्किल लगता है। मोहित सूरी ने कहा मैं उसका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब भी उससे मिलता हूं तो भूल जाता हूं कि वह मेरी बहन हैं। उसके सामने फिल्म निर्देशक जैसा बर्ताव करना शरू कर देता हूं और सोचता हूं कि कैसी कहानी बन सकती है। मेरे खयाल से वह न केवल एक बड़ी स्टार हैं बल्कि हमारे समय की सर्वाधिक भावुक अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोहित इन दिनों विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव को लेकर हमारी अधूरी कहानी बना रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












