कपिल शर्मा का बढ़ा रूतबा, आलिया के साथ काम, फीस में उछाल!
उनकी कहानी बहुत ज़्यादा इंस्पिरेशनल है और वो वाकई में हर उस इंसान के लिए प्रेरणा हैं जिन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में केवल पहचान से ही काम बनता है। कपिल शर्मा इसके उदाहरण है कि फिल्मों में और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अगर कुछ चाहिए तो वो है संयम, लगन, टैलेंट और जुनून। अपनी कॉमेडी के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। वो न सिर्फ दर्शकों को पसंद हैं बल्कि अब फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के भी चहेते बन गए हैं।
लेकिन कपिल का रूतबा अब इंडस्ट्री में बढ़ गया है। एक ओर वो फिल्मफेयर अवार्ड्स होस्ट करते नज़र आएंगे जहां उनकी को होस्ट होंगी आलिया भट्ट। वहीं खबर आ रही है कि दुबई में हुए कपिल के शो को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। और इस सफलता से उत्साहित होकर कपिल ने एक सोलो लाइव शो के लिए 75 लाख रुपये फीस की मांग की। हालांकि उत्तर प्रदेश में एक शो के लिए उन्होंने करीब 65 लाख रुपये फीस ली थी, जिसमें पूरी टीम की हिस्सेदारी थी। अब कपिल के इस तरह फीस बढ़ाने से शो के आयोजकों को बेशक हैरानी हुई है।
ALSO READ: कहानी की band:आलिया को सिद्धार्थ से पहले ही हुआ था प्यार!
कपिल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है लेकिन कपिल के टीवी शो की को-प्रोड्यूसर प्रीति सिमॉन्स ने खबर से इंकार किया है। लेकिन जिन लोगों ने कपिल को शो के लिए अप्रोच किया है उनका मानना है कि कपिल ने सोलो शो के लिए 75 लाख रूपये की डिमांड की। अब अंदाज़ा लगा लीजिए कि उनकी पूरी टीम की कीमत कितनी होगी!


Click it and Unblock the Notifications
