मोहित की सक्सेस के पीछे उनकी फिल्मों का हिट संगीत है...
मोहित सूरी ने कहा कि कि फिल्म निर्माताओं के दिल में अपने काम के प्रति विश्वास बनाए रखने का श्रेय उनकी पिछली फिल्म 'कलयुग' (2005), 'वो लम्हे' (2006), 'मर्डर 2' (2011) और 'आशिकी 2' (2013) के संगीत को जाता है। मैं अपने करियर में इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाता अगर मेरे गीत सफल नहीं हुए होते।
मैंने जब शुरुआत की तो मैं 22 साल का था और मेरी फिल्मों में सिर्फ नवोदित कलाकार थे। अगर मेरे गाने सफल नहीं होते तो लोगों ने मुझे मेरे करियर में कोई मौका नहीं दिया होता।उन्होंने कहा, "फिर चाहे यह 'वो लम्हे' या 'जिया धड़क जाए' गीत हो, मेरी फिल्मों के गीत सफल हैं। वह कहते हैं कि अच्छे गीतों ने दर्शकों को हमेशा सिनेमाघरों की ओर खींचा है।
मोहित इन दिनों फिल्म 'एक विलेन' में व्यस्त हैं जिसके गाने भी पहले काफी हिट हो चुके हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, सबको लगता है कि 'एक विलेन' भी 'आशिकी 2' (2013) की तरह एक बड़ी हिट होगी। देखते हैं कि मोहित सूरी इस कसौटी पर खरे उतरते हैं कि नहीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hOWQeAXMtoM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












