तो क्या आदित्य कपूर मैडम श्रद्धा के एंजेल हैं?
आज चारों ओर केवल श्रद्धा कपूर की बातें हो रही हैं। खबर है कि उनका और आदित्य का चक्कर चल रहा है, अब इन बातों में कितनी सच्चाई है कि यह तो पता नहीं लेकिन अगर वाकई में यह बात सही है तो इसका मतलब हुआ कि फिर आदित्य का प्यार श्रद्दा के लिए परीलोक वाला हुआ और आदित्य उनकी लाइफ में एंजल बनकर आये हैं। क्योंकि श्रद्धा ने कुछ समय पहले कहा था कि "मैं बेहद रुमानी इंसान हूं। मेरा मानना है कि प्यार पागलपन भरा होना चाहिए। मुझे रुमानियत पर आधारित फिल्में पसंद हैं। मैं परी कथा जैसे प्यार की उम्मीद करती हूं।"
श्रद्धा-आदित्य जैसे कई हैं जिनको पहली ही फिल्म से हो गयी मोहब्बत
मालूम हो कि शिवांगी और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा की पहली दो फिल्में 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' उतनी सफल नहीं रही थीं, लेकिन उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' से अपने लिए जगह बनाई है।
श्रद्धा के लिए लाइफ में प्यार बहुत मायने रखता है, इसलिए वो रुमानियत पर आधारित फिल्म 'प्यासा', 'देवदास' और 'टाइटैनिक' को पसंद करती हैं। इस बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने कहा था कि मैं हमेशा से एक रुमानियत पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। मेरी कई पसंदीदा रुमानी फिल्में हैं जैसे 'प्यासा', 'देवदास', 'टाइटैनिक', 'द नोटबुक'। ये कुछ ऐसी फिल्में है जो मेरे मन में बसी हुई हैं। अब 'आशिकी 2' भी इन्हीं में शामिल हो गई है। " फिलहाल श्रद्धा इन दिनों एक बार फिर से मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











