मोहनलाल की दमदार 'दृश्यम 2' ने जीता दिल, अब अजय देवगन- तबू के साथ रीमेक की तैयारी शुरु?
हाल ही में मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर इस संस्पेंस से भरपूर फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशक हैं जीतू जोसेफ। वहीं, इसी बीच फैंस इस फिल्म की हिंदी रीमेक की भी डिमांड कर रहे हैं। अजय देवगन, श्रेया सरन और तबू स्टारर दृश्यम (हिंदी) को दर्शकों ने बहुत सराहा था। लिहाजा, अब सीक्वल की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय देवगन और तबू के साथ दृश्यम 2 को जल्द ही शुरु किया जाएगा और यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने फिल्म के राइट्स काफी मंहगे दामों में खरीद भी लिये हैं।

इस फिल्म में अजय देवगन, तबू, श्रेया सरन और इशिता दत्ता ही नजर आएंगे। वहीं, जहां तक निर्देशक की बात है.. तो इस बार निर्माता ओरिजनल निर्देशक यानि की जीतू जोसेफ को ही लेना चाह रह रहे हैं। बता दें, दृश्यम (हिंदी) का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था, लेकिन 2020 में उनका देहांत हो गया।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में जुड़ी एक और कॉमेडी फिल्म? एकता कपूर के साथ मिलाएंगे हाथ


Click it and Unblock the Notifications











