अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में जुड़ी एक और कॉमेडी फिल्म? एकता कपूर के साथ मिलाएंगे हाथ
अक्षय कुमार इन दिनों निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं। जहां उनके पास पहले से ही 7- 8 फिल्में लाइन में हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दो महीनों में, बच्चन पांडे की शूटिंग के दौरान, अक्षय कुमार से 15- 16 प्रोड्यूर्स ने मुलाकात की है, जो उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं।
इनमें एकता कपूर भी शामिल हैं, जिन्होंने भी हाल ही में एक कॉमेडी फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य ने इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार से मुलाकात भी की है। और अफवाहों में है कि अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट काफी पसंद भी आई है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले चार महीने में तीन फिल्मों को पूरा करने के बाद अक्षय कुमार अब आगामी दो सालों के लिए अपनी फिल्मों को लाइन अप कर रहे हैं। लिहाजा, फिलहाल उन्होंने एकता कपूर को कोई डेट फाइनल की है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस कॉमेडी फिल्म को अभिनेता हरी झंडी दिखाएंगे।
फिलहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में, रिलीज डेट के साथ-
बेल बॉटम VS फास्ट एंड फ्यूरियस 9- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म का जबरदस्त क्लैश


Click it and Unblock the Notifications











