बेल बॉटम VS फास्ट एंड फ्यूरियस 9- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म का जबरदस्त क्लैश
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 28 मई 2021 को रिलीज होने के तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना चर्चित हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' से होने वाला है। जी हां, 28 मई को ही फास्ट एंड फ्यूरियस 9 भारत में चार भाषाओं में रिलीज होने वाली - अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु।
कोई शक नहीं कि आज के समय में भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ चुका है। खासकर फास्ट एंड फ्यूरियस की फैन फॉलोइंग गजब की है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर यह क्लैश काफी जबरदस्त होने वाला है।

जहां साल 2021 के शुरुआती दो महीने सिनेमाघर खाली रहे। शुक्रवार को बैक टू बैक फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। जैसे ही यशराज फिल्म्स के अपनी इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित किए .. बाकी सभी निर्माताओं के भी होड़ लग गई।
2021 में अक्षय कुमार की तीन फिल्में फाइनल हो चुकी हैं- अतरंगी रे, बेल बॉटम और पृथ्वीराज.. वहीं, सूर्यवंशी की रिलीज डेट का सभी को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











