राज ठाकरे ने किया 'बुड्ढे' अमिताभ पर वार, चलती शूटिंग रूकवाई
मनसे के मुताबिक उन्होंने ये दुस्साहसिक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें खबर मिली थी कि अमिताभ की 'बुड्ढा' फिल्म के एक डांस सीन में कुछ विदेशी कलाकार बिना वर्क परमिट के काम कर रहे हैं। हमने शिवाजी पार्क पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद फिल्म की शूटिंग रूकवा दी। और ये खबर सच्ची है क्योंकि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब 27 विदेशी डांसरों के पास वर्क परमिट नहीं पाया गया है।
मनसे का कहना है कि अमिताभ की फिल्म यूनिट गैरकानूनी काम कर रही है, यहां भारतीयों के पास काम नहीं है और वो विदेशियों को मौका दे रहे है, वो भी बिना किसी के इजाजत के, हम ऐसा नहीं होने देंगे। उनकी मनमानी नहीं चलेगी अगर उनका रवैया नहीं बदला तो हम उनकी फिल्म पूरी नहीं होने देगें।
और को और मनसे ने कहा कि यूनिट में कुछ ऎसे भी विदेशी कलाकार भी थे जिनका पर्यटन वीजा अवधि 2009 में ही खत्म हो गई थी। शूटिंग के वक्त बिग बी भी मौजूद थे लेकिन जैसे ही मनसे कार्यकर्ता शूटिंग स्थल पहुंचे वे जा चुके थे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
वैसे आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मनसे ने बिग बी पर निशाना साधा है, इससे पहले अमिताभ का एक मंच पर पाकिस्तान के कवि के साथ कविता पाठ को लेकर मनसे ने अमिताभ से पूरे देश से माफी मांगने को कहा था यहां कर की गैर मराठा होने के कारण वो समय-समय पर अमिताभ की आलोचना करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












