इंडियन MEN को सनी लियोन ने दी लाख टके की सलाह!
[बॉलीवुड न्यूज] 'एक पहेली लीला' में मुख्य किरदार निभा रही एक्ट्रेस सनी लियोन ने भारतीय मर्दों को लाख टके की सलाह दी है। जी हां, सनी कहती हैं, महिलाओं से दुर्व्यवहार करके और उन्हें अपमानित करके एक मर्द 'कूल' नहीं होता बल्कि राक्षस बन जाता है।
विदेश से आईं सनी ने आगे कहा कि, 'मैं भारत से नहीं हूं। मैं कभी भी ऐसी संस्कृति में नहीं रही हूं, जिसमें आजाद ख्याल का होना असामान्य बात होती है। मैं बस सभी पुरूषों से यह कहना चाहती हूं कि आप अगर एक मर्द हैं, जो एक महिला की आजादी पर पहरे लगा रहे हैं, तो यह ठीक नहीं है फिर चाहे आप एक कस्बे से हों या एक बड़े शहर से।'
Video: रागिनी एमएमएस-2 के 'बेबी डॉल मैं सोने दी...' का भोजपुरी वर्जन
बहरहाल, भारत में आए दिन महिला के साथ हो रहे अत्याचार पर सनी की यह सलाह शायद मर्दों के कानों तक पहुंचे। सनी का मानना है कि गलत चीज देखकर आंख फेर लेना या चुप्पी साध लेना एक अपराध है। लिहाजा, जो मर्द अपने सामने गलत होते देखते हैं, वो ज्यादा बड़े अपराधी हैं।
सनी ने कहा, 'मैं पुरूषों से कहना चाहती हूं कि गलत होता देख आप विरोध करें। चुप्पी साध लेना एक अपराध जैसा है। आपको लड़कियों को समान आजादी दिलाने के लिए कुछ बोलना और उनकी मदद करनी चाहिए। अगर आपके दिल में उनके लिए इज्जत है, तो आप उनके लिए आवाज जरूर बुलंद करेंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


